National قومی خبریں

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोती महल वाटिका में दिखा ‘वससुधैव कुटुम्बकम्’ का भाव

मोती महल वाटिका में हुए कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम — “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग करें” — के अनुरूप वातावरण को स्वच्छता, शांति और जागरूकता की भावना से परिपूर्ण किया गया। आज योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा.दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व योग गुरु बाबा रामदेव के अथक प्रयासों से योग विश्वभर में समृद्धि एवं कल्याण का प्रतीक बन चुका है। इसी के साथ उन्होंने एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग करें के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा व योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा को जश्ने आज़ादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा एवं यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।वहीं बारिश की हल्की बौछारों के बीच योग गुरु कृष्ण दत्त मिश्रा ने प्रार्थना एवं ओम के उच्चारण से योगाभ्यास आरंभ कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने गायत्री मंत्र और कुरान की सूरह अल-फातिहा का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों पवित्र प्रार्थनाओं के अर्थ कितने मिलते-जुलते है, और ऐसा लगता है कि दोनों एक ही संदर्भ में बात कर रहे है। उन्होंने योग दिवस की थीम की चर्चा करते हुए अपील की कि हम न केवल अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखें, बल्कि पर्यावरण और धरती की भी रक्षा करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने प्राचीन योगदृष्टांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग तन-मन दोनों के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है।योग अभ्यास के उपरांत इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (सूर्या फाउंडेशन) उत्तर प्रदेश की टीम के एल.के. राय की अध्यक्षता में जोनल कृष्ण दत्त मिश्र,विनोद कुमार यादव,पुष्पा यादव आदि ने डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुरलीधर आहूजा,वेद व्रत बाजपेई,अब्दुल वहीद,लखन आहूजा,प्रदीप सिंह बब्बू,साकेत शर्मा,महेश दीक्षित,गोविंद नारायण शुक्ला चच्चू एडवोकेट,प्रो साबिरा हबीब,डॉ आदर्श त्रिपाठी,डॉ राधेश्याम,आरिफ़ मुकीम सहित
कार्यक्रम में भारतीय आदर्श योग संस्थान से कृष्ण दत्त मिश्र, राजकुमार,दिवाकर द्विवेदी,एल के राय,चन्द्रशेखर,विनोद यादव,सुदीप,मधु पांडेय कल्पना,अनीता,अरुण,सत्य स्वरूप शर्मा,राधेश्याम, बबीता शर्मा, नीलिमा, अरुण जी आदि की उपस्थिति रही।सभी अतिथियों ने ये संकल्प लिया कि हम सिर्फ़ योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन योग अभ्यास करते रहेंगें।

Related posts

مہاراشٹر میں یکساں سول کوڈ کے نفاذ کی مخالفت کی جائے گی، مولانا حلیم اللہ قاسمی مسودہ تیا رکرنے والی کمیٹی میں مسلم نمائندگی ضروری، ایڈوکیٹ نیاز احمد لودھی

Paigam Madre Watan

हीरा ग्रुप की CEO डॉ. नौहेरा शेख बिना वजह गिरफ्तार

Paigam Madre Watan

भ्रष्ट ख्वाजा मोइनुद्दीन तेलंगाना वक्फ भूमि मामला अधिकारी

Paigam Madre Watan

Leave a Comment