National قومی خبریں

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बड़े बजट आबंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

चंडीगढ़, – वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश के आम बजट में हरियाणा रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है जोकि वर्ष 2009 से 2014 तक मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आशय की जानकारी की आज नई दिल्ली में दी। उन्होंने केंद्रीय बजट में हरियाणा को मिले हिस्सेदारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस धनराशि से प्रदेश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट मिलेगा। वर्ष 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किमी रेलवे ट्रैक बिछाए गए जोकि संयुक्त अरब अमीरात के समस्त रेल नेटवर्क के समान है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रोय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बजट में बड़ी धनराशि आबंटित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बजट से रेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा जोकि विकसित भारत के संकल्प की बुनियाद को मजबूत करेगा। रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से राज्य के लोगों का जनजीवन सुगम बनेगा। श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की राशि से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशन में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाऊन, गोहाना, हांसी, हिसार, होडल, जींद जंक्शन, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र जंक्शन, लोहारु, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, नरवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व जगाधरी शामिल है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 262 करोड़ रुपए तथा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 14 नए रेलवे ट्रैक पर काम जारी है। नए 1195 किमी ट्रैक बिछाने पर 15,875 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें चंडीगढ़-बद्दी, पलवल से न्यू पृथला, रेवाड़ी से खाटूवास, भिवानी से डोभ-भाली, चुरू सदलपुर से लुनी-समदारी-भिलड़ी, मानहेरू से बवानीखेड़ा, खाटूवास से नारनौल, पानीपत से रोहतक, फिरोजपुर से भटिंडा, जाखल से हिसार व अस्थल बोहर से रेवाड़ी के दोहरीकरण का कार्य तथा मेरठ से पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे ट्रैक, यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा-नारायण तथा हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा-फतेहाबाद रेलवे परियोजनाएं शामिल है।    उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को गति मिली है। इस दौरान 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ और इस अवधि के दौरान 534 रेलवे फ्लाईओवर व अंडर ब्रिज के निर्माण का कार्य भी हुआ है। वहीं रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए कवच परियोजनाओं के तहत 398 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इस समय में हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिली है। वर्तमान में राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी गई है।

Related posts

پنجاب اردواکیڈمی کی جانب سے سالانہ تقریب تقسیم انعامات واعزازات انعقاد

Paigam Madre Watan

ارضِ فلسطین سے مسلمانوں کا اٹوٹ رشتہ و تعلق ہے اور مسئلہ فلسطین پوری امت کا مشترکہ مسئلہ ہے

Paigam Madre Watan

علاج ومعالجہ کی خدمات کو انسانیت کی اعلیٰ اقدار تسلیم کیا جاتا ہے:ڈاکٹرذو الفقارعلی اعظمی

Paigam Madre Watan

Leave a Comment