National قومی خبریں

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से की ग्रीन, समृद्व व स्वच्छ हरियाणा बनाने की अपील

चंडीगढ़,- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जिला पंचकूला के पिंजौर स्थित कामधेनु गौशाला सेवा सदन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस दौरान उन्होंने गौसेवा भी की। उन्होंने कामधेनु गौशाला में गौमाता के गोबर से निर्मित कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट का लोकार्पण व गौमाता के अंतिम संस्कार केंद्र एवं नए शैड का शिलान्यास किया। उन्होंने कामधेनु गौशाला सेवा सदन को 21 लाख रूप्ये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौमाता की सेवा व आर्शीवाद से हरियाणावासियों से प्रदेश को ग्रीन, समृद्व व स्वच्छ हरियाणा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाय को हम सभी माता का दर्जा देते हैं। गौमाता की सेवा करना पूण्य का कार्य है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में हरियाणा में 215 गौशालाएं थी, जिनमें 1074 गौवंशों का पालन पोषण हो रहा था, लेकिन हमारी सरकार ने जब से जन सेवा का दायित्व संभाला, तब से प्रदेश में 650 पंजीकृत गौशालाएं कार्य कर रही हैं, जिनमें 4 लाख के लगभग गौवंश व नंदीयों का पालन पोषण किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार ने पूर्व की सरकारों के 2 करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर 595 करोड रुपए किया है। उन्होंने बताया कि पानीपत, हिसार व पंचकूला में गौ अभ्यारण्य में हजारों गौवंश सुरक्षित हैं। सरकार ने 270 करोड़ रुपए गौ माता के चारे के लिए अनुदान के रूप में दिए हैं। पिछले वित्त वर्ष में 608 गौशाला में 166 करोड़ रूपये गौ माता के चारे के लिए दिए गए।

Related posts

بنگلور میں عالمہ ڈاکٹر نوہیرا شیخ بھارت کا وژن کا اجرا

Paigam Madre Watan

ماں بولی پنجابی ساہت سبھا پنجاب کی جانب سے کتب کی رسم اجراء ا ور مشاعرے کا انعقاد

Paigam Madre Watan

شیعہ قوم کے پورے ملک کے سب سے بڑے مجلسی مجمع میں مولانا یعسوب عباس کا دعوا بے بنیاد کہ میرے باپ نے شیعہ پرسنل لاء بورڈ بنایا تھا. مولانا جسن علی راجانی

Paigam Madre Watan

Leave a Comment