National قومی خبریں

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे पर

चंडीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के पंचकूला दौरे को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की अंतिम तैयारियों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण, जनकल्याणकारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे अटल जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा एक विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को बैज पहनाकर प्रोत्साहित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अपने प्रवास के दौरान सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में आयोजित पुलिस पासिंग आउट परेड में भाग लेंगे, जहां वे पांच हजार से अधिक नव-नियुक्त पुलिस जवानों की परेड की सलामी लेंगे और उन्हें संबोधित कर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुनः सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वीर साहिबजादों के जीवन एवं अद्वितीय बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, सैंड आर्ट शो, केंद्रीय गृह मंत्री का संबोधन तथा साहिबजादों पर आधारित कॉफी टेबल बुक एवं विज़न डॉक्यूमेंट का विमोचन किया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

Related posts

بنگلور میں ہیرا گروپ مارٹ پر مبینہ غنڈہ گردی کا واقعہ

Paigam Madre Watan

AIMEP President Dr. Nowhera Shaik Launches Nationwide Yatra

Paigam Madre Watan

لوک سبھا انتخابات سے قبل حیدر آباد میں ایم ای پی کا پریس کانفرنس

Paigam Madre Watan

Leave a Comment