National قومی خبریں

गरीब है पटरी दुकानदारों को सता रहा है डुमरियागंज प्रशासन: इमरान लतीफ़

समस्या का व्यवहारिक समाधान न करने पर आंदोलन झेलने को को तैयार रहे डुमरियागंज प्रशासन

बीते दिनों डुमरियागंज चौराहे पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा रेहड़ी पटरी दुकानदारों पर की गई कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के नेता इंजीनियर इमरान लतीफ ने रेहड़ी पटरी दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान इंजीनियर लतीफ ने कहा प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई किसी भी रूप में उचित नहीं है। जब तक नगर पंचायत रेहडी पटरी दुकानदारों के लिए किसी निश्चित स्थान की व्यवस्था नहीं करती है तब तक इस तरह की कार्रवाई बेईमानी है। इमरान लतीफ ने कहा कि वह पटरी दुकानदारों के साथ नगर पंचायत डुमरियागंज के ईओ और एसडीएम से मुलाकात करके इस अन्यायपूर्ण कार्यवाई का विरोध दर्ज कराएँगे। भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए इमरान ने कहा कि दिल्ली से लेकर डुमरियागंज तक सरकारी अमला भाजपा के इशारे पर छोटे मझोले व्यापारियों और गरीब पटरी दुकानदारों को मिटाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज में गरीब दूकानदारों के साथ जिस तरह का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया है उससे साफ पता चलता है कि भाजपा गरीबो की दुश्मन और पूंजीपतियों की गुलाम है। इमरान लतीफ़ ने कहा कि बैदौला चौराहे पर नगर पंचायत द्वारा बनाये जा रहे ढाचे से जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ साथ दुर्घटनाओ की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक की मंशा पूरी करने के लिए प्रशासन जनता को जाम और दुर्घटनाओ की समस्या में धकेल रहा है। इमरान लतीफ़ ने सभी समस्याओ के लिए सपा विधायक, पूर्व भाजपा विधायक और डुमरियागंज नगर पंचायत चेयरमैन को ज़िम्मेदार ठहराया। इमरान लतीफ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन बातचीत के जरिए समस्या का व्यावहारिक समाधान नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी डुमरियागंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस दौरान आप ज़िलाध्यक्ष जलाल चौधरी, जिला सचिव इमरान खान, राम करण गौड़, प्रदीप पाण्डेय, अजय सिंह, रंजीत गौतम, सद्दाम हुसैन सिद्दीक़ी, फरहान अहमद, महशर रायनी , पप्पू शेख, विजय गुप्ता, सुभाष आर्य, रावी रिज़वी आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बड़े बजट आबंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

Paigam Madre Watan

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए

Paigam Madre Watan

پچاسواں اصلاحی پروگرام

Paigam Madre Watan

Leave a Comment