National قومی خبریں

मुख्यमंत्री ने ’परीक्षा पे चर्चा-2025’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया संबोधित

चंडीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि वे जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करें और उनसे घबराए नहीं। चुनौती स्वीकार करते हुए काम करेंगे तो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी अनुभव है कि जितनी बड़ी चुनौती होगी, उसको पूरा करने में उतना ही बड़ा आनंद होगा। मुख्यमंत्री आज शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 पंचकूला में आयोजित ’परीक्षा पे चर्चा-2025’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने परंपरागत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रांगण में शहीद मेजर अनुज राजपूत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शहीद के पिता श्री कुलवंश और माता श्रीमती ऊषा रोहिल्ला भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला के विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री का ’’परीक्षा पे चर्चा-2025’’ कार्यक्रम का दिल्ली से सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित थे । प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न कौनो से आए विद्यार्थियों से बातचीत की और उनको परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के गुर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के परीक्षा से संबंधित प्रश्नों और शंकाओं का निवारण भी किया। उन्होंने कहा की विद्यार्थी अपने मन को स्थिर रख कर जीवन में किसी भी चुनौती का सामना कर सकते है। उन्होंने दैनिक जीवन में प्राणायाम के महत्व पर बात करते  हुए कहा कि नियमित रूप से प्राणायाम करने  से मानव शरीर में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया किया कि वे  अपने बच्चों की इच्छा और क्षमताओं को जानने का प्रयास करें और जीवन की  दिशा तय करने में सहायता करे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को भी एक विद्यार्थी की तुलना दूसरे विद्यार्थी से नहीं करनी चाहिए ताकि उनका मनोबल कम ना हो। विद्यार्थियों ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों विद्यार्थियों के रोल मॉडल है। उन्होंने विश्वास दिलाया की प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को जीवन में अपनाकर वे आने वाली परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

Related posts

حیدر آباد : ڈاکٹر نوہیرا شیخ سے منسلکہ اداروں کے کلینڈر کا اجرا

Paigam Madre Watan

مسجد اقصیٰ کی حفاظت پوری امت کی مشترکہ ذمہ داری ہے، امت مسلمہ اسرائیلی مصنوعات کا مکمل بائیکاٹ کریں!

Paigam Madre Watan

असदुद्दीन औवेसी को हार का डर सता रहा है

Paigam Madre Watan

Leave a Comment