National قومی خبریں

*हरियाणा आबकारी विभाग ने 2025-27 के लिए आबकारी नीति में दूसरे दौर की नीलामी में अधिक राजस्व किया प्राप्त – विनय प्रताप सिंह

चंडीगढ़हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने आज आबकारी खुदरा शराब की दुकानों के लिए दूसरे दौर की नीलामी आयोजित की। दूसरे दौर में 8 जिलों नामत:- फरीदाबाद, फतेहाबाद, सोनीपत, अंबाला, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला की खुदरा दुकानों की नीलामी की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बोलीदाताओं को इन 8 जिलों में आबकारी खुदरा शराब की दुकानों की नीलामी के लिए बोलियां प्रस्तुत करने के लिए 28 मई को सुबह 9 बजे से 29 मई को शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा बोलियां खोली गईं।  उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को पिछले दौर की नीलामी की तुलना में दूसरे दौर की आबकारी नीलामी में बेहतर प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 458 क्षेत्रों में से 330 क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष इसी दौर की तुलना में काफी बेहतर बोली भागीदारी दर है।उन्होंने कहा कि 330 क्षेत्रों की नीलामी प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी राज्य की आबकारी नीति के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया को दर्शाती है। आबकारी विभाग प्रदेश के 8 जिलों के नीलाम किए गए क्षेत्रों से लगभग 3537 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त करने में सक्षम रहा है, जो पिछले आबकारी नीति वर्ष में इसी दौर में प्राप्त लाइसेंस शुल्क से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि इन 8 जिलों के शेष 128 क्षेत्रों को जून के पहले सप्ताह में फिर से नीलामी के लिए रखा जाएगा, जिसके लिए कार्यक्रम जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने 6 जिलों – गुरुग्राम (पूर्व), यमुनानगर, जींद, करनाल, पलवल और रेवाड़ी के लिए नीलामी का अगला दौर 30 मई को सुबह 9 बजे से 31 मई को शाम 4 बजे तक निर्धारित किया है।

Related posts

کرناٹک میں 10 تا 31جنوری ایس ڈی پی آئی کی ممبر سازی مہم

Paigam Madre Watan

ईद-उल-फितर के दिन 31 मार्च को हरियाणा में रहेगा प्रतिबंधित अवकाश

Paigam Madre Watan

بھارت بھارتی کی طرف سے چندی گڑھ میں جلد ہی عظیم ثقافتی تقریب

Paigam Madre Watan

Leave a Comment