Articles مضامین

पत्रकार एसोसिएशन का भंडारा सम्पन्न

लखनऊ।400 वर्ष पूर्व नवाबों के दौर से चली आ रही ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल के भंडारे की परंपरा को निभाते हुए उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन पिछले 20 वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश सूचना विभाग हज़रत गंज के मुख्य द्वार पर संकट मोचन बजरंगबली के भंडारे का आयोजन करते आ रहे है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश सूचना जन संपर्क विभाग के मुख्य द्वार पर 21वें ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे की भव्यता को देखकर ऐसा लगा कि जैसे पूरा भारत एक गुलदस्ते की तरह बड़े मंगल के भंडारे में उपस्थित रहा। जिस तरह गुलदस्ते में हर रंग और हर खुशबू के फूल होते हैं उसी तरह हर धर्म समुदाय के लोगों ने भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया भंडारे की मुख्य विशेषता यह रही कि इस विशाल भंडारे को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सभी धर्म और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर संकट मोचन बजरंगबली के भंडारे का आयोजन किया भंडारे में स्वच्छता स्वास्थ्य पर्यावरण (क्लीन ग्रीन एंड हेल्दी लखनऊ) सभी पर खास ध्यान दिया गया।भंडारे में प्रदेश के राजनेताओं से लेकर हर पार्टी के नेता और विधायक मंत्रियों के साथ-साथ सभी धर्मो के धर्मगुरु,प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार,समाजसेवी,अधिवक्ता चिकित्सक,समाजसेवी,व्यापारी संगठन और व्यापारी नेता साहित्यकार,कलाकार,कवि शायर एवं कई सामाजिक संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।जिसमें अमन शांति समिति,होप सर्विंग फाउंडेशन के साथ-साथ शहर की कई बड़ी सामाजिक संस्थाएं और उनके संस्थापक अध्यक्ष उपस्थित रहे।भंडारे में ग़रीब जरूरतमंदों के लिए डॉ आदर्श त्रिपाठी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।जिसमें हजारों मरीज़ों ने उपचार के साथ-साथ निशुल्क दवा भी प्राप्त की चिकित्सा शिविर में होम्योपैथी और एलोपैथी चिकित्सक मौजूद रहे जिसमें वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ राधेश्याम यादव नेत्र चिकित्सा डॉ जावेद डॉ शिखा दीक्षित और कई अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क देखा तथा पैथोलॉजी की जांचे भी मुफ्त की गईं निशुल्क चिकित्सा शिविर जर्मन होम्योपैथिक क्लीनिक के सहयोग से आयोजित किया गया भंडारे में पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अतिथियों को पौधे भेंट किए गए साथ ही साथ उन्हें अंग वस्त्र और धार्मिक स्मृति चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया गया और इसके साथ-साथ 21 ग़रीब परिवारों को 1 महीने की राशन किट भेंट की गई और पढ़ने लिखने वाले होनहार 21बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए गए।इस भंडारे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी,लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरमान खान,पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी,मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ,राष्ट्रीय लोक दल के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल,अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भाजपा नेता,पूर्व मंत्री इंसराम अली वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे,पूर्व सचिव शिवचरण सिंह,सिद्धार्थ कलहंस,अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे मनकाकेमेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी महाराज डॉ उमंग खन्ना आरटीआई एक्टिविस्ट,संजय शर्मा उर्वशी शर्मा,तनवीर सिद्दीकी,व्यापारी नेता संजय गुप्ता, मो अफ़ज़ल,संदीप बंसल,नशाबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान,राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई प्रदेश की वरिष्ठ कवित्री डॉक्टर रीमा सिन्हा मौजूद रहे भंडारे का आयोजन जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों में संरक्षक मुरलीधर आहूजा संगठन के चेयरमैन अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी ,महामंत्री अब्दुल वहीद,विशाल सिंह फूडमैन,सचिव जुबेरअहमद,तौसीफ हुसैन,आरिफ मुकीम,आमिर मुख्तार और सभी सदस्यों ने रात दिन की अथाह मेहनत से भंडारे का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

مظہر عالم مخدومی

Paigam Madre Watan

کیا واقعی ہم اس دنیا میں کسی بھی چیز کے مالک نہیں؟ 

Paigam Madre Watan

شرک – ناقابل معافی ظلم 

Paigam Madre Watan

Leave a Comment