National قومی خبریں

भाजपा डुमरियागंज में नफ़रत की राजनीति फैला रही है, इमरान लतीफ़ मोहब्बत की लड़ाई लड़ रहे हैं; पूरी AAP उनके साथ – संजय सिंह

रमज़ान त्याग, तपस्या और एकता का पैगाम देता है – संजय सिंह

रोज़ा इफ़्तार जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं – संजय सिंह

डुमरियागंज स्थित बैदौला चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं डुमरियागंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ़ की ओर से एक भव्य रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इफ़्तार कार्यक्रम में रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ़्तार में शामिल हुए। रोज़ा इफ़्तार से पहले राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की समस्या को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है और आम जनता इससे बेहद परेशान है। इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा डुमरियागंज जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र को भी नफरत की राजनीति की प्रयोगशाला बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यहां की जनता इस राजनीति को समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ लगातार डुमरियागंज में मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि इंसानियत और भाईचारे को बचाने की लड़ाई है और इसमें पूरी आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पवित्र रमज़ान का महीना त्याग, संयम, धैर्य, प्रेम और एकता का संदेश देता है। रोज़ा इफ़्तार जैसे आयोजन समाज के अलग-अलग वर्गों और समुदायों के लोगों को एक साथ बैठने और आपसी संवाद बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी विश्वास, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं, जिसकी आज के समय में सबसे अधिक आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने सभी अतिथियों, रोज़ेदारों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डुमरियागंज की धरती हमेशा से आपसी प्रेम, गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम ही सबसे बड़ा जवाब है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति की पक्षधर रही है और आगे भी इसी विचारधारा के साथ काम करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने मिलकर क्षेत्र में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया तथा देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम मे आप जिला प्रभारी विपिन तिवारी, ज़िलाध्यक्ष जलाल चौधरी, अशोक सिंह, जमील सिद्दीक़ी, इरफ़ान मलिक, ज़हीर मलिक, डॉ वज़ाहत फारुकी, डॉ अहमद हुसैन, अफ़ज़ान फारुकी, महासचिव प्रदीप पाण्डेय, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौधरी, इमरान खान, नोमान उस्मानी, सद्दाम सिद्दीक़ी, आर एच फारुकी, अब्बास काज़मी, शिव कुमार, रावी रिज़वी, आलम, अज़ीम, सत्या रिज़वी, रियाज़ सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे।

Related posts

INTEGRATED COMMAND & CONTROL CENTRE UNDER SMART CITY MISSION

Paigam Madre Watan

مہاتما گاندھی ہندو راشٹر کے حامی نہیں تھے

Paigam Madre Watan

BJP holds meeting in Katra ahead of PM Modi’s historic visit to inaugurate Chenab Bridge, Anji bridge and flag off Vande Bharat to Kashmir

Paigam Madre Watan

Leave a Comment