National قومی خبریں

नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी गठित

 अमरजीत सिंह अध्यक्ष, महेश शर्मा महामंत्री और विनीत पाण्डेय कोषाध्यक्ष मनोनीत


सीतापुर- देश में पत्रकारों के अग्रणी संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को संगठन कार्यालय तामसेनगंज में किया गया| एनयूजे यूपी की जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार अमरजीत सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया| वहीँ महामंत्री के पद पर वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा और कोषाध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पत्रकार विनीत पाण्डेय का मनोनयन हुआ| इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि समय की मांग है कि सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर रहें और संगठन के माध्यम से एक दूसरे का सहारा बनकर देशहित और समाजहित में निष्पक्षता से काम करें| उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक उंगली को कोई आसानी से तोड़ सकता है लेकिन जब पाँच उँगलियाँ मिलकर मुट्ठी बन जाती हैं तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है| कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकरियों में राजेश मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिओम अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह उपाध्यक्ष, अनिल विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, शाहनवाज़ खान उपाध्यक्ष, योगेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, वैभव दीक्षित संगठन मंत्री, अलमास अंसारी मीडिया प्रभारी, फुएक अरशद मंत्री, रोहित मिश्र मंत्री, सूरज राय मंत्री, सुभाष शुक्ला मंत्री, अर्पित सिंह मंत्री, हर्षवर्धन भारती मंत्री, शहाब वहीद अंसारी मंत्री, अमित शुक्ला मंत्री शामिल किये गये| वहीँ संगठन के सक्रिय सदस्यों में दिनेश मौर्या एडवोकेट, रोहित मेहरोत्रा एडवोकेट, विजय अवस्थी एडवोकेट, राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, जे. डी. आजाद एडवोकेट, आशीष सिंह गौर एडवोकेट, अक्षय सहाय एडवोकेट, मिथिलेश वर्मा एडवोकेट, साकेत चौहान चौहान एडवोकेट, अनुज भदौरिया शामिल हैं| संगठन के संरक्षकों में नरेश मिश्र, शत्रोहन तिवारी, ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, पंकज सिंह गौर, सुनील शर्मा, हिलाल अख्तर, अजय विक्रम सिंह, हरीश त्रिपाठी एडवोकेट, अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन और अध्यक्ष बार एसोसिएशन सीतापुर शामिल हैं| इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु सिंह, अयाज़ अहमद, बद्री विशाल अवस्थी, अवनीश मिश्र,  मोहम्मद अब्बास, काशिफ सलीम, दुर्गेश शुक्ल सहित कई पत्रकारगण उपस्थित रहे|

Related posts

Wishing everyone a happy Republic Day! Let’s celebrate with unity and patriotism. Warm regards, Aalima Dr. Nowhera Shaikh

Paigam Madre Watan

کیجریوال کی گجرات کے عوام سے اپیل: جاگو اور جھاڑو چلا کر اپنی حکومت بناؤ

Paigam Madre Watan

The current order of the Supreme Court for the Heera Group and its reality

Paigam Madre Watan

Leave a Comment