National قومی خبریں

मनीषा हमारे परिवार की बेटी है, जल्द मिलेगा न्याय: नायब सिंह सैनी

दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस निष्पक्षता के साथ कर रही है जांच

चंडीगढ़, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनीषा हमारी बेटी है, हमारे परिवार की बेटी है। इस बेटी और उसके परिवार को इंसाफ  दिलवाना सरकार का दायित्व है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता और गंभीरता के साथ जांच कर रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में  किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं  वे स्वयं पुलिस से इस मामले से सम्बन्धित एक-एक मिनट की रिपोर्ट ले रहे है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को थानेसर अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मानसिक संतुलन खो चुके है। इन 55 सालों में जिस गति से समाज व देश को आगे बढ़ाना चाहिए था, देश में उस गति से आगे नहीं बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खाली घोषणाएं करती रही, जिन से उसे वोट मिल जाते थे। कांग्रेसियों पर बहुत सारे आरोप लगे पड़े हैं और अब लोगों को इनकी नीतियों का पता लगा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रपति, कभी उपराष्ट्रपति, कभी लोकसभा तक का अपमान किया है। कांग्रेस ने कोर्ट तक का अपमान किया हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी की यात्रा के सवाल पर पहले की यात्रा की याद दिलाते हुए कहा कि पहले की यात्रा में तो सूपड़ा साफ हो गया था अब इसका भी परिणाम देख लेंगे। उन्होंने दीपेंद्र हुडा के चुनाव आयोग से मिले होने के आरोप पर कहा कि यदि चुनाव आयोग उनके नियंत्रण में होता तो दीपेंद्र हुडा की जीत कैसे संभव हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और इस बार बिहार से भी बाहर हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसने 11 वर्षों में विकास करते हुए भारत को नई दिशा दी है। आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रदेश के लिए दो नई परियोजनाओं दी है  इनमें एयरपोर्ट से सोनीपत और एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ तक नेशनल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं। इससे एयरपोर्ट जाने का सफर अब और भी कम हो गया है। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related posts

ایس ڈی پی آئی کی طرف سے 6روزہ چلو بیلگام ریلی سوورنا سودھا پر اختتام پذیر

Paigam Madre Watan

محمد یہ طبیہ کالج کے زیر اہتمام ” طب نبوی ” پر انٹر نیشنل کانفرنس کا 11 تا 12 دسمبر کو انعقاد  

Paigam Madre Watan

The Heera Group is fully supported by legal supremacy

Paigam Madre Watan

Leave a Comment