National قومی خبریں

ग्राम पंचायत गौरा बाजार में परवेज़ खान ने लगवाए 40 बल्ब, ग्रामीणों को मिली सुरक्षा की सौगात

सिद्धार्थ नगर, खुनियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा बाजार में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परवेज़ खान ने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गांव में अंधेरे की समस्या और बढ़ती चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्णय लिया कि हर बिजली के पोल पर बल्ब लगाया जाए, ताकि रात में भी गांव रोशनी से जगमगाता रहे। परवेज़ खान ने अपने निजी खर्च से 40 बल्ब लगवाए, जिससे अब ग्रामीणों को न केवल उजाले का लाभ मिलेगा बल्कि रात्रि पहरेदारी भी सुरक्षित और आसान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अक्सर योजनाओं और बजट से जुड़े कार्यों में इस तरह की ज़रूरी आवश्यकताओं को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने परवेज़ खान के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अब गांव में अंधेरे की वजह से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा और लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। यह पहल ग्रामीण विकास और जनसुरक्षा की दिशा में सराहनीय उदाहरण बनी है।

Related posts

मेरी लड़ाई अन्याय और अत्याचार के खिलाफ होगी

Paigam Madre Watan

قانونی بالادستی کی مدد سے ہیرا گروپ کو مکمل تعاون حاصل

Paigam Madre Watan

एमईपी टिकटों की खरीद-फरोख्त का विरोध करती है: सुप्रीमो

Paigam Madre Watan

Leave a Comment