National قومی خبریں

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा वासियों को दी विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

चंडीगढ़, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा वासियों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देते हुए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से 825 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजानाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।केन्द्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में गृह विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ 19 परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे । केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा 44.40 करोड़ रुपए से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपए से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपए से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया गया । 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सडक़ पर तैयार दो लेन पुल का उद्घाटन किया।  इसी तरह पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-2 के 6 मकान और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ब्लॉक नारनौल का उद्घाटन किया। उन्होंने करनाल के असंध उपमंडल में 76.19 करोड़ रुपए से 100 बिस्तरों वाले अस्पताल, सोनीपत में 138.12 करोड़ रुपए से मातृ एवं शिशु ब्लॉक नागरिक अस्पताल, 33 करोड़ रुपए से नूंह में मातृ एवं शिशु ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास किया । इसी प्रकार , करनाल में 20.74 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, सोनीपत में 22.53 करोड़ रुपए से खानपुर कलां में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, नूंह में 22.58 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके अलावा, केन्द्रीय गृह मंत्री ने 25.04 करोड़ रुपए से रोहतक खरखौदा- दिल्ली बॉर्डर सडक़ के सुदृढ़ीकरण, रोहतक के कंहेली रोड पर 13.88 करोड़ रुपए से डेयरी काम्पलेक्स, 97.73 करोड़ रुपए से चरखी दादरी में जिला जेल भवन और 86.17 करोड़ रुपए से पंचकूला में जिला जेल भवन के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह  राणा, लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री श्री कृष्ण बेदी,  स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, सांसद श्री नवीन जिंदल और श्री कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

AMBASSADOR DR. M.A. NAJEEB CALLS FOR PEACEFUL UNITY TO SAFEGUARD WAQF PROPERTIES AND MUSLIM RIGHTS IN INDIA

Paigam Madre Watan

معاشرتی فلاح کے ادارے اور ہماری ذمہ داری کے موضوع پر فکری نشست

Paigam Madre Watan

حفظ کلام اللہ دنیا اور آخرت کیلئے سربلندی کا باعث۔حافظ کلیم اللہ

Paigam Madre Watan

Leave a Comment