National قومی خبریں

अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव की अलवर के सरपंचों के साथ दिल्ली में हुई खास बैठक

अलवर सरपंचों ने केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को विकास कार्यों में गति के लिए दिया धन्यवाद

जो समाज आने वाली पीढ़ी में निवेश करता है, वो समाज तरक्की करता है

दिल्ली | आज दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में अलवर सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर के 120 सरपंचों से मुलाकात की। सभी सरपंच विकास कार्यों में आयी तेज़ी के लिए श्री यादव का धन्यवाद देने दिल्ली आये थे। सरपंचों ने मंत्री जी को बताया की अपने व्यस्त समय के बावजूद लगातार अलवर की जनता के बीच रहकर श्री यादव ने अलवर के लोगों के दिलों को जीता है। बैठक के दौरान श्री भूपेन्द्र यादव ने सभी सरपंचों को मुख्यतः चार विषयों पर राजनीति से उठकर काम करने को कहा जिसमें जल जीवन मिशन पर सभी सरपंचों को ठेकेदारों से उचित काम लेने और बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के काम को सफल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, "पानी पिलाना पुण्य का काम है।इस विषय पर हमें धर्म और जाती के भेद-भाव से ऊपर उठकर काम करने के आवश्यकता है।” श्री भूपेन्द्र यादव ने हर पंचायत में ई-लाइब्रेरी खोलने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज आने वाली पीढ़ी में निवेश करता है, वो ही तरक्की करता है। ये आने वाली पीढ़ी में हमारा इन्वेस्टमेंट होगा जो बच्चों को नशे जैसे व्यसनों से भी दूर रखेगा। उन्होंने सरपंचों से अपने अलवर प्रवास के दौरान माला-साफ़े पर पैसे खर्च करने की बजाय पैसे उन पैसों को ई-लाइब्रेरी पर खर्च करने को कहा। श्री भूपेन्द्र यादव जी ने खेल मैदानों का नवीकरण एवं सुधार, और महिला स्वयं-सहायता समूहों को अच्छे से चलाने की भी बात कही। "अलवर सांसद खेल उत्सव आयोजित क्रिकेट मैचों में लगभग 340 टीमें सम्मिलित हुईं और मुझे बहुत खुशी है की इनमें से 40 टीमें अलवर की बच्चियों की थी. अलवर के खेल के प्रति उत्साह को आगे बढ़ाने के मुझे आपके सहयोग की ज़रुरत है। अपने इलाके के खेल मैदानों को बच्चों के लिए तैयार करें,” केंद्रीय मंत्री ने सरपंचों से कहा। उन्होंने इन चार विषयों पर सभी सरपंचों को राजनीति और भेदभाव से ऊपर उठकर काम करने को कहा। सरपंचों ने मंत्री जी के समक्ष सरपंचों ने कार्यकाल बढ़ाये जाने की माँग रखी। श्री भूपेन्द्र यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द सकारात्मक नतीजे आयेंगे। दूसरा विषय सरपंचों पर चल रही जाँच को लेकर था जिस पर श्री यादव ने कहा कि निष्पक्ष जाँच होगी और किसी को तकलीफ़ नहीं आने दूँगा। अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि ERCP योजना से अलवर को जोड़ने का काम तेज़ी से चल रहा है, मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से मेवात के अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं, खैराना में चिड़ियाघर, भिवाड़ी में एसटीपी प्लांट, प्रयागराज कुंभ के लिए अलवर में ट्रेन स्टॉप, रूपारेल में पानी लाने का काम, 1.5 लाख वर्ग मीटर में युवाओं के कौशल विकास के लिए इनक्युबेशन सेंटर आदि विकास कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सरपंचों से आग्रह किया की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत संकल्प को अलवर की धरती पर जनभागीदारी से उतारें। उन्होंने कहा कि अगर सब मिलकर काम करेंगे तो अलवर इस बार स्वच्छता रैंकिंग में 63वें स्थान से निकलकर निश्चित ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाएगा।

Related posts

ED collects Rs 300 crore by auctioning Heera Group properties. Clement investors’ money is only 50 crore, why auction without reason?

Paigam Madre Watan

اسد الدین اویسی شکست کے ڈر سے بوکھلاگئے ہیں

Paigam Madre Watan

کرناٹک میں 10 تا 31جنوری ایس ڈی پی آئی کی ممبر سازی مہم

Paigam Madre Watan

Leave a Comment