National قومی خبریں

सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के द्वारा आयोजित ASK-U के द्वितीय चरण में 18 और 19 जनवरी को आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

अलवर सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव (ASK-U) के द्वितीय चरण में 18 और 19 जनवरी को एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताएं ब्लॉक वाइज अलग-अलग खेल मैदानों में आयोजित होंगी। अलवर ब्लॉक की सभी प्रतियोगिताएं राज ऋषि कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होंगी, जबकि बास्केटबॉल प्रतियोगिता गोपाल खन्ना स्कूल में होगी। अलवर ग्रामीण ब्लॉक की सभी प्रतियोगिताएं LIET कॉलेज, चिकानी में आयोजित होंगी। रामगढ़ ब्लॉक की प्रतियोगिताएं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलावड़ा में होंगी, केवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित होगी। राजगढ़ ब्लॉक की प्रतियोगिताएं प्रताप स्टेडियम, राजगढ़ में आयोजित होंगी। किशनगढ़ बास ब्लॉक की प्रतियोगिताएं जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में होंगी, जबकि तिजारा ब्लॉक की प्रतियोगिताएं राजगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिजारा में आयोजित होंगी, और बास्केटबॉल प्रतियोगिता तिर्गत स्कूल में आयोजित होगी। मुंडावर ब्लॉक की प्रतियोगिताएं चिरूनी मैदान, मुंडावर में होंगी, केवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता राठ इंटरनेशनल स्कूल, नीमराणा में होगी। बहरोड़ ब्लॉक की सभी प्रतियोगिताएं आर.पी.एफ. स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में 12-17 वर्ष, 14-17 वर्ष और 17-22 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण 15 जनवरी, शाम 6:00 बजे तक किया जा सकता है।

Related posts

یونک میڈیکل اسٹور کے’جن اوشدھی کیندر‘کا افتتاح

Paigam Madre Watan

مسلم رائے دہندگان سے اظہار تشکر

Paigam Madre Watan

ممبئی مذہبی منافرت پھیلانے پر رانے پر مقدمہ درج کیا جائے

Paigam Madre Watan

Leave a Comment