National قومی خبریں

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर – लोकसभा अध्यक्ष

चंडीगढ़,  लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। चाहे  ढांचागत विकास की बात हो, सामाजिक व आर्थिक परिदृश्य की बात हो, आज हर क्षेत्र में हरियाणा प्रगति कर रहा है।लोकसभा अध्यक्ष आज यहां हरियाणा विधानसभा में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा के सहयोग से हरियाणा विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा, विधानसभा सदस्य श्री बी.बी. बत्रा उपस्थित रहे।श्री ओम बिरला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दोनों लोकतांत्रिक संस्थाओं – लोकसभा व विधानसभा का लंबा अनुभव है, और वे अपने अनुभव से हरियाणा विधानसभा को संसद की मर्यादा के अनुरूप चलाने में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की अपनी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ खिलाड़ियों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरता का गौरवशाली इतिहास रहा है। छोटा सा राज्य होने के बावजूद भी हरियाणा ने सदैव देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हरियाणा की धरा से ही भगवान श्री कृष्ण ने कर्म का संदेश दिया था। हरियाणा विधानसभा की भी एक विरासत रही है और विरासत के साथ विकास का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह अन्य राज्यों को दिशा देता है। विकास की इस यात्रा में विधायकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने भरोसे और विश्वास के साथ विधायकों को सदन में चुनकर भेजा है और यह खुशी की बात है कि 40 विधायक पहली बार चुनकर हरियाणा विधानसभा के सदस्य बने हैं। विधायकों पर जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने का दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्य के रूप में विधायक केवल एक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ही नहीं करते, बल्कि वे पूरे राज्य का नेतृत्व करते हैं।

Related posts

مطیع الرحمن عزیز کو گرفتار کرنے کیلئے پتنگ باز ٹولہ کی مہم مظلوم ہیرا گروپ و ڈاکٹر نوہیرا شیخ کی حمایت کا شاخسانہ

Paigam Madre Watan

मनमाने तरीके से ज़मीन की नीलामी, कोर्ट ने रजिस्ट्रार से रजिस्ट्री का ऑर्डर दिया डॉ. नौहेरा शेख ने जेल जाना तो मान लिया लेकिन अन्याय के आगे झुकने से मना कर दिया

Paigam Madre Watan

Dr. Abhijeet Singh Jasrotia Slams INDI Alliance for Misleading Voters over Waqf Amendment Act

Paigam Madre Watan

Leave a Comment