National قومی خبریں

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंचों ने की मुलाकात

चंडीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से रविवार को उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंच मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी सरपंच उनके सादगी भरे व्यक्तित्व से आश्चर्यचकित व बहुत खुश नज़र आए। इस दौरान सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बड़े धैर्य से सुना और पूरा करने का आश्वासन दिया। सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों को ध्यान से सुना, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते। हम दूसरे राज्य यानी पंजाब से आए हैं फिर भी हमें इतना मान सम्मान दिया गया है। हम चाहते हैं कि पंजाब को भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए, ऐसी हम कामना करते हैं। सरपंचों ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है और पैसों की भी कोई कमी नहीं आने दी है जबकि पंजाब सरकार ने तो पंचायतों को 10 रुपये भी नहीं दिए। सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्यौता दिया।

Related posts

Aalima Dr. Nowhera Shaikh’s reaction begins against the illegal occupation of Heera Group’s properties by land mafias. FIR has been filed.

Paigam Madre Watan

It seems that People Want Change in Telangana and Mahila Empowerment Party will be Successful in the Coming Time

Paigam Madre Watan

हीरा ग्रुप को बेबस, लाचार और बे यार व मददगार करने  के लिए डॉ. नौहेरा शेख की पर्सनल लीगल एडवाइजर गिरफ्तार कर लिया गया

Paigam Madre Watan

Leave a Comment