National قومی خبریں

मक्का मस्जिद के इमाम सईदुर्र हमान अजीज के साथ मॉब लिंचिंग की कोशिश

मदरसा इस्लामिया सुई वालान के कार्यालय में बुलाकर 6 लोगों ने की मारपीट, हाथ में चोट, पैर फ्रैक्चर, एफआईआर दर्ज।

मांगरोल, राजस्थान (प्रेस विज्ञप्ति) हाफिज सईदुर्र हमान अजीज, जो बारां राजस्थान के मांगरोल में जमीयत अहल हदीस से संबद्ध मक्का मस्जिद में इमाम और खतीब के रूप में सेवा कर रहे हैं, को कल मदरसा इस्लामिया सुई वालान के कार्यालय से शराफत मास्टर सूफी का एक फ़ोन आया और कहा गया कि आपके बच्चे के संबंध में कुछ बात करनी है, और तुरंत उपस्थित होने के लिए कहा गया, चूँकि सईदुर्र हमान अज़ीज़ का बड़ा बच्चा उसी मदरसे में पढ़ रहा था, इसलिए जाने में कोई झिझक नहीं थी। वहां पहुंचने के बाद शराफत मास्टर सूफी ने पहले से ही कुछ लोगों को बुलाकर मार पीट की नियत से बैठा रखा था. हाफ़िज़ सईदुर्र हमान के वहाँ पहुँचते ही मास्टर शराफ़त सूफ़ी ने उन्हें गुस्ताखे रसूल कहकर पीटना शुरू कर दिया और बाहर से बुलाये गये लोगों ने भी मिलकर उनकी खूब पिटाई की। और पूरी प्लानिंग के साथ आए लोगों ने सईदुर्रहमान अजीज को जूते-चप्पलों की माला पहनाई और फोटो खींचने के लिए कहा गया.

मदरसे के कुछ जिम्मेदार लोगों के बीच बचाओ किया। इसके बाद सईदुर्र हमान अजीज ने मस्जिद के अधिकारियों को बुलाया और वह उन्हें इलाज के लिए ले गए। एक्स-रे में पता चला कि पैर की हड्डी में फ्रैक्चर है। मांगरोल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन वहां के थाना प्रभारी ने तुरंत एफआई दर्ज नहीं की. इसके बाद दोबारा मांगरोल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. 1: मास्टर शराफत सूफी पुत्र अब्दुल गफूर 2: अल्ताफ हुसैन पुत्र इकरामुद्दीन 3: जफर इकबाल पुत्र लियाकत इकबाल 4: उस्मान चपरासी पुत्र इलाही बख्श 5: अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल मजीद 6: नईम अख्तर पुत्र मुहम्मद इब्राहिम पर एफआईआर पंजीकृत किया गया. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दया कुमारी और प्रेमचंद बैरुआ और पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है जो क्षेत्र में दंगा फसाद करना चाहते हैं .

Related posts

BEL triumphs in Free Press Journal & CareEdge Annual Report Awards

Paigam Madre Watan

میری لڑائی نا انصافی اور ظلم کے خلاف ہوگی

Paigam Madre Watan

احمد حسن اعلیٰ کردار کے حامل  انصاف پسند افسر  مثالی رہنماء  تھے ۔ پرکاش سنگھ

Paigam Madre Watan

Leave a Comment