National قومی خبریں

38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

चंडीगढ़,फरवरी – हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से बतौर मेजबान राजहंस पर्यटन केंद्र में दोपहर भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण ने सांझा प्रीतिभोज लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन केंद्र में रखे गए भोज के दौरान स्वयं उपस्थित विशिष्ट जनों के पास जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा। दोपहर भोज कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में घाना, मध्यप्रदेश, रशिया, इथोपिया, असम और कजाकिस्तान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, राज्य सभा सांसद श्री सुभाष बराला, विधायक श्री मूलचंद शर्मा, श्री धनेश अधलखा, कपूर वाल्मीकि सहित हरियाणा के मुख्य सचिव  श्री विवेक जोशी, पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

احمد حسن اعلیٰ کردار کے حامل  انصاف پسند افسر  مثالی رہنماء  تھے ۔ پرکاش سنگھ

Paigam Madre Watan

Rajni Sethi for action and accountability in Ramban calamity

Paigam Madre Watan

सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के द्वारा आयोजित ASK-U के द्वितीय चरण में 18 और 19 जनवरी को आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

Paigam Madre Watan

Leave a Comment